जिले के युवा गिरौदपुरी में करेंगे प्रदेश स्तरीय सतनाम सन्देश यात्रा का स्वागत।

पिथौरा:-प्रगतिशील छ. ग.सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में 20 अगस्त को प्रदेश की राजधानी रायपुर से निकल रही भब्य सतनाम सन्देश यात्रा(बाईक रैली)में महासमुंद जिले के युवा बढ़चढ़कर भाग लेने व इस ऐतिहासिक यात्रा का गिरौदपुरी में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।प्रदेश प्रतिनिधि श्री नरेन्द्र बोरे ने बताया कि इसके लिए जिला के सभी विकासखण्डों महासमुंद बागबाहरा पिथौरा बसना व सरायपाली मेंक्रमशः तैयारी हेतु निरन्तर बैठक जारी है। समाज मे युवा शक्ति को मजबूत करने और सामाजिक समरसता को लेकर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने अ. जा.छात्रवास पिथौरा में सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में उपस्थित सामाजिक प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक गाँवो तक प्रचार प्रसार करते हुए युवा वर्ग को जोड़ने हेतु पहल करने का निर्णय लिया।
बैठक में सर्व सम्मानीय राजमहन्त श्री पी एल कोसरिया ,राजमहन्त बंशीलाल रात्रे,नरेंद्र बोरे प्रदेश प्रतिनिधि(युवाप्रकोष्ठ),लखन कुर्रे ब्लाक अध्यक्ष,रामेश्वर सोनवानी उपाध्यक्ष,गोपीराम टण्डन सत्यकुमार जोशी जिलामहासचिव,निलाराम धिरही ब्लाक महासचिव,तरुवर कोसरिया जिलाउपाध्यक्ष,संजय कोसरिया जिला प्रतिनिधि, प्रियरंजन कोसरिया नगर अध्यक्ष,स्मित कोसरिया ब्लाक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,मोती जांगड़े ब्लाक संयोजक,छगन बेनर्जी सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।सभी समाज प्रेमियों ने अपने स्वेच्छानुरूप इस पवित्र आयोजन को सफल बनाने हेतु आर्थिक सहयोग करने के लिए नगद राशि की घोषणा भी किये।इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी लोकनाथ खुटे जिला मीडिया प्रभारी के द्वारा दी गयी।




























