बलौदा: जूट बोरी में रखे महुआ शराब के साथ आरोपी धरा गया

बलौदा@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत महुआ शराब के साथ एक यूवक को गिरफ्तार किया गया है।दिनांक 25/05/2025 को मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम हरिबनपुर के आगे तालाब के पास रोड किनारे अवैध महुआ शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम बताये स्थान ग्राम हरिबनपुर के आगे तालाब के पास रोड किनारे पहुंचे जहां एक व्यक्ति एक जूट की बोरी में कुछ सामान रखकर खडे मिला । उक्त व्यक्ति को जूट बोरी के अंदर रखे सामान के संबंध में पुछताछ करने पर गोल- मोल जवाब देने लगा । उक्त बोरी में शराब रखनें की संदेह पर उक्त व्यक्ति को नाम पता पूछनें पर अपना नाम लखपति बरिहा पिता सत्यानंद बरिहा उम्र 30 साल साकिन सुकडा थाना बलौदा जिला महासमुन्द (छ0ग0) का निवासी होना बताया बाद उक्त संदेही से पुलिस पार्टी व पुलिस वाहन का तलाश लिवाया गया वाहन में सील चापड़ा कागजात के अलावा अन्य सामग्री नही होना बतानें पर संदेही से तलाशी हेतु सहमति लेकर कब्जे में रखे जूट की बोरी की गवाहों के समक्ष तलाशी लिया गया जो जूट बोरी के अंदर 07 नग प्लास्टिक झिल्ली के अंदर प्रत्येक प्लास्टिक झिल्ली में लगभग 05-05 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब भरी हुयी मिला जिसे बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया। संदेही को शराब रखनें के संबंध में धारा 94 BNSS की नोटिस देकर वैध कागजात पेश करनें कहा गया, जो कोई कागजात नही होना लिखित में देने पर आरोपी के कब्जे से एक जूट बोरी के अंदर 07 नग प्लास्टिक झिल्ली के अंदर भरी हुयी लगभग 05-05 लीटर जुमला 35 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 7000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























