सरायपाली: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों कि प्रस्तुति


सरायपाली (काकाखबरीलाल).शाला परिवार बाराडोली की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। पूरे विकासखंड स्तर पर अपने कार्यक्रमों के लिए मशहूर शासकीय प्राथमिक शाला बाराडोली शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बाराडोली शासकीय हाई स्कूल बाराडोली के संयुक्त तत्वाधान में शाला परिसर बाराडोली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के 200 बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार पर शानदार प्रस्तुति करने वाले बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच ग्राम पंचायत बाराडोली लक्ष्मीशंकर दीवान जी रहे,एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा सुरक्षा बल कश्मीर में तैनात सैनिक देवराज साहू ने किया तथा कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंढ़ समिति के समस्त सदस्य एवं पालक सदस्य उपस्थित रहे । उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बारडोली की ओर से प्राथमिक शाला के 106 बच्चों को एवं माध्यमिक शाला के 20 बच्चों को चरण पादुका तथा मोजा प्रदान किया गया स्वर्गीय हितेश यादव की स्मृति में सेवा निवृत डॉक्टर पूर्णचंद यादव द्वारा प्राथमिक शाला के सभी बच्चों को टाई बेल्ट का वितरण किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में निःशुल्क शिक्षा दान करने वाले युवा शिक्षक दीपक बरिहा,खुशबू बेहरा,नीता सेठ,गायत्री यादव एवं विद्यालय के शिक्षक शुभेंद्र साहू,नानदाऊ पटेल, ऋषि साहू, तरुण पटेल,जगदीश पटेल, दीपक पटेल,गोपाल प्रसाद बरिहा,लंबोदर नायक,प्रभात मांझी का विशेष योगदान रहा। बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए तेजकुमारी भोई व्याख्याता हाई स्कूल को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ऋषि प्रधान द्वारा किया गया।
























