बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन.. बॉलीवुड में शोक की लहर…

काकाखबरीलाल देश – दुनिया –
54 वर्षीय एक्ट्रेस श्रीदेवी को दिल का दौरा पड़ने के कारण दुबई में उनका निधन हो गया है. मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में एक फैमिली वेडिंग अटेंड करने पहुंची थी।
इस दुखद खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है. दुःख की बात ये भी है कि अपने मॉम के अंतिम समय में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर उनके साथ नहीं थी. जाह्नवी यहीं मुंबई में हैं और अब बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारें इस दुखभरी घड़ी में उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।
बता चलें कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी का काफी बड़ा योगदान रहा है. श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया है. अपनी सधी हुई नाटकी और खूबसूरती से सभी के दिलों में जगह बनानेवाली श्रीदेवी ने आज अपनी अंतिम सांसे ले ली है।
-@DrArun36garh



























