पिथौरा

नगरपंचायत पिथौरा में गहराया जल संकट, नाराज वार्डवासियों ने सीएमओ व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल @पिथौरा। नगर पंचायत पिथौरा के वार्ड क्रमांक 01 में गहराया जल संकट अब जन-आंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है। वार्ड में नल कनेक्शन होने के बावजूद पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप होने के चलते नाराज वार्डवासियों ने आज पार्षद प्रफुल्ल राजपूत के नेतृत्व में नगर पंचायत सीएमओ और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

​पैसे देने के बाद भी सूखी हैं टोंटियां
​ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वार्डवासियों ने शासन के नियमानुसार नगर पंचायत द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों को पूरा करते हुए और आवश्यक शुल्क जमा कर नए नल कनेक्शन लगवाए थे। इसके बावजूद पिछले कई महीनों से नलों में पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी है। स्थानीय महिलाओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है।
​पार्षद प्रफुल्ल राजपूत ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी कार्यालय में आवेदन दिया गया था, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने कहा, “पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए जनता का परेशान होना दुर्भाग्यपूर्ण है. ज्ञापन मे ​15 दिन का अल्टीमेटम: उग्र आंदोलन की चेतावनी
​वार्डवासियों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 22 दिसंबर 2025 से लेकर अगले 15 दिनों के भीतर जलापूर्ति बहाल नहीं की गई, तो समस्त वार्डवासी नगर पंचायत के सामने उग्र धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

पार्षद प्रफुल्ल राजपूत ने प्रशासन पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि चूँकि वर्तमान में प्रदेश में भाजपा की सरकार है और वार्ड क्रमांक 01 में कांग्रेस समर्थित मतदाताओं की संख्या अधिक है, इसलिए जानबूझकर इस वार्ड की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह से द्वेषपूर्ण राजनीति है। विपक्षी वार्ड होने के कारण यहाँ की जनता को पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। शासन-प्रशासन जनता की प्यास पर राजनीति करना बंद करे।”

आरोपों पर सीएमओ बिरजू राम सोनबेर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि:
​तकनीकी समस्या: मोटर पंप में आई तकनीकी खराबी के कारण पिछले कुछ समय से जलापूर्ति बाधित हुई है। वही कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वोल्टेज कम होने के कारण पानी चढ़ने में समस्या आ रही है। जहाँ भी शिकायत प्राप्त होती है, वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से पानी भेजा जा रहा है। नगर में तीसरी पानी टंकी का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके पूर्ण होते ही पूरे क्षेत्र में दबाव के साथ जलापूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!