महासमुंद: स्कूटर ले उडे़ चोर

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है।रिवन्दर सिंह चावला ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 13 पंजाबी पारा महासमुंद का निवासी है , कक्षा 9वी तक पढाई किया है ट्रासंपोर्ट का काम करता है। कि दिनांक 07/04/2025 को अपने घर में था शाम करीब 06/00 बजे दीपक तिलवानी महावीर नगर रायपुर निवासी अपने मोटर सायकल स्कूटर होण्डा नेवी क्र0 CG04 LJ 7846 में मेरे घर निजी काम से मिलने आया था। अपने गाडी को घर के सामने गली में खडी कर अंदर आया , आपस में बातचीत कर घर अंदर बैठे थे। कुछ समय बाद करीब 07/00 बजे घर जाने के लिए दीपक तिलवानी घर से निकला साथ में स्वंय भी बाहर आया तो देखा कि स्कूटर को जहा खडी किया था वहा पर नहीं था, आस पास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला। मोटर सायकल स्कूटर होण्डा नेवी क्रमांक CG04 LJ 7846 इंजन न0 JF65E70024507 चेचिस नं0 ME4JF651GG7024453 कीमती करीबन 20,000/- रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















