तुमगांव: घर के आंगन से बाईक ले उडे़ चोर

तुमगांव@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत घर के आंगन में रखे मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है।जगदीश साहनी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मालीडीह मे रहता है, रोजी मजदूरी का काम करता है । दिनांक 09/01/2025 को बडा लडका सुशील साहनी ग्राम मालीडीह से मो0सा0 पल्सर बिना नंबर से तुमगांव आ रहा था कि शाम 5.00 बजे पिरदा मोड के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही ट्रेक्टर चालक द्वारा ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर देने से सुशील वहीं पर गिर गया तथा मोटर सायकल पल्सर क्षतिग्रस्त हो गया । सुशील को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से तुमगांव अस्पताल लाया गया था। क्षतिग्रसत वाहन को घटनास्थल के पास स्थित नारायण यादव के घर के आंगन में सुरक्षित रखे थे दिनांक 10/03/2025 को नारायण यादव घर आकर बताया कि आप लोगो के द्वारा रखे गये मो0सा0 दिनांक 09/03/25 के रात्रि 9.00 बजे घर के आंगन में देखा था सुबह 4.00 बजे देखा तो मो0सा0 नहीं था जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। मोटर सायकल प्लसर नीला रंग मॉडल न 125 NEON Disc बिना नंबर इंजन नंबर DHXWRF28652 चेचिस नंबर MD2B68BX4RWF00038 किमती 1,10,000/- रूपये चोरी हो जाने की सूचना मिलने पर आसपास पता तलाश किया गया । पुलिस ने305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















