सरायपाली:विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

सरायपाली। स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में आज 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया जिसमें डॉक्टर एच एल जांगड़े के द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को किया गया था जिसके उपलक्ष्य में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करके बेहतर जीवन शैली को अपनाने के लिए भी प्रेरित करना है विश्व स्वास्थ्य संगठन दिवस स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करने समाधान सुझाने और स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम है विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रतिवर्ष एक खास थीम निर्धारित करता है जो कि उस समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती को दर्शाती है जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि सभी लोगों को चाहे वह किसी भी देश ,जाति,धर्म या आर्थिक वर्ग से हो उसे स्वस्थ जीवन जीने के अधिकार मिले इस वर्ष 2025 के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन का थीम “स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य” है यह थीम माताओं और नवजात शिशु के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा पर केंद्रित है जिसका उद्देश्य गर्भवती महिला को प्रसव और प्रसव के पश्चात समय पर उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं की जरूरत पर जोर देना है इसी कड़ी में खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे के द्वारा बताया गया कि स्वस्थ्य व्यक्ति उसे कहा जाता है जो शारीरिक ,मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ हो पहले के जमाने में जब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांव में जाता था तो घरों में पूछता था कि आपके यहां कोई बीमार तो नहीं है परंतु आज हमें यह पूछना पड़ता है कि आपके घर में कोई स्वस्थ व्यक्ति है कि नहीं है यह सब लोगों के जीवन शैली में बदलाव का परिणाम है आज समुचित चिकित्सा उपलब्ध होने के बावजूद भी तीन लाख महिलाएं प्रसव संबंधी जटिलताओं के कारण अपनी जान गंवा देते हैं एवं 20 लाख शिशुओं की मौत गर्भ में हो जाता है हमें स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्य के नियम को पालन करना आवश्यक है जिसके लिए प्रतिदिन शारीरिक व्यायाम, योग, मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन, पूरा नींद और काम के दौरान आंशिक विश्राम तथा पर्यावरण के साथ सामंजस्य बिठाकर अपने खान पान और जीवन शैली को सुधारना है साथ ही समय पर उपवास भी रहना चाहिए ताकि आपके शरीर के हानिकारक तत्व उपवास रहने से खत्म हो सके। इस कार्यक्रम में डॉक्टर स्मृति चौधरी, बीपीएम शीतल सिंह, लैब से राजकुमार पटेल, ब्रम्ह प्रकाश कर, रूपचंद साहू व संकीर्तन बुडेक, प्रगति शर्मा, सुपरवाइजर डी फ्रांसिस, रीता गार्डिया ,निर्मला नागेश, निभा विश्वास, कादिर मोहम्मद , रंगनाथ दुबे तथा अन्य सीएचसी स्टॉफ उपस्थित रहे।




























