बलौदा :हाथ मुक्का से मारपीट मामला दर्ज

बलौदा। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकी सिदार ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम अंतरझोला अपने मायके में अपने पति एवं बच्चों के साथ रहती है कक्षा 5वीं तक पढी लिखी है । खेती किसानी का काम करती है कि दिनांक 22.03.2025 को रात्रि खाना खाकर सपरिवार घर में बैठे हुये थे कि करीबन रात्रि 09:00 बजे गांव का पारेश्वर सिदार घर के सामने आया और शराब के नशे में गाली गलौच करने लगा जिसे बुजुर्ग पिताजी कुलमणी सिदार समझाने के लिए गये तो उनके साथ वाद विवाद करने लगा जिसे देखकर स्वयं और पति मोहन सिदार भी गये और समझाने लगे तो पारेश्वर सिदार दोनो पति पत्नि को गाली गलौच कर आज तुम्हे जान से मार दुंगा कहकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है। मारपीट करने से ठोडी एवं बांये हाथ की कलाई तथा मेरे पति के बांये गाल एवं दाहिने हाथ की कलाई में चोट आया है। घटना को गांव के चंद्रभानू नायक और रोहित वर्गे देखे सुने एवं बीच-बचाव किये हैं। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























