पटेवा
पटेवा:तुम्हारे घर वाले पढाई के लिए पैसा नही दे रहे कहते मारपीट

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौच कर हाथ मुक्का, लात से व कपड़ा हेंगर से मारपीट का मामला सामने आया है।पूनम पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खट्टा थाना पटेवा जिला महासमुंद की निवासी है । एम.ए. तक पढी लिखी है । गृहणी है । दिनांक 20/05/2025 को सुबह करीबन 10.00 बजे घर पर काम कर रही थी कि पति कमल किशोर नायक द्वारा तुम्हारे घर वाले तुम्हारे पढाई के लिए पैसा नही दे रहे, तुझे और आगे नही पढाएंगे कहकर पति गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का, लात से व कपड़ा हेंगर से मारपीट किया है तथा जान से मारने की धमकी दिया है । मारपीट से दोनो हाथ, सिर, पीठ व कमर में दर्द हो रहा है । घटना के संबंध में मां बसंता बाई पटेल को बतायी पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1






















