सरायपाली

सरायपाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुए विकासखंड के प्रशिक्षार्थी

सरायपाली। आज 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में प्राचार्य मीना पाणिग्रही सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान के मार्गदर्शन एवं योग शिक्षा प्रभारी टेकराम सेन एवं कमलेश पांडे के संयोजन में शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता संतोष साहू, किरण कन्नौज, सुमन दीवान , ईश्वर चंद्राकर , झरना साहू, मीना साहू ,नवीन पाठ्यपुस्तक प्रशिक्षण DRG डिजेंद्र कुर्रे,शंकर सिदार सहित प्रशिक्षण में पधारे समस्त शिक्षक गण एवं प्रथम वर्ष के छात्र अध्यापक गण उपस्थित थे।योग अभ्यास के पश्चात शांति पाठ एवं सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान प्राचार्य मीना पाणिग्राही का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।योग प्राणायाम का संचालन योग शिक्षा प्रभारी टेकराम सेन द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन FLN के मास्टर ट्रेनर डिजेंद्र कुर्रे ने अपने कविता के माध्यम से किया। सरायपाली से शीला विश्वास, वर्षा नंद, ज्योति प्रधान, योगिता प्रधान, निरुपमा देवता,दुर्वादल दीप, श्रवण कुमार प्रधान,कामता पटेल, हेमंत भोई शामिल हुए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!