महासुमंद
कोमाखान: भोको बोलने पर हाथ मुक्का से मारपीट


कोमाखान । आरक्षी केद्र अंतर्गत एक यूवक को भोको बोलने पर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है। रामा कुर्रे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम देवरी में रहता है, खेती किसानी काम करता है कि दिनांक 15.03.2025 के शाम करीबन 05.30 बजे के आसपास किराना दुकान से घर जा रहा था उसी समय गांव का नरेश ऊर्फ भोको निषाद को भोको बोलने पर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया , मारपीट करने बांये आंख में और गिरने से सिर के पीछे चोट लगा । मारपीट को बडा भाई रोशन लाल कुर्रे के द्वारा देखा व बीच बचाव किया पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1





















