सरायपाली

सरायपाली: हाथ मुक्का डंडे से पिटाई मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का व डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।सुलोचना निषाद ने पुलिस को बताई कि वह  ग्राम संतपाली थाना सरायपाली की रहने वाली है, रोजी मजदूरी काम करती है कक्षा 08 वीं तक पढ़ी लिखी है । दिनांक 09/03/2025 को रात्रि करीबन 09:00 बजे  अपने घर में थी उसी समय  घर के सामने गली में देवर सुरेश निषाद आकर हमारे शामिलात खात का पैसा 30000/रूपये क्यों निकाल लिए हो कहकर अश्लील गाली गलौज करने लगा तब स्वयं और बेटा बसंत कुमार निषाद घर के बाहर आये तो गंदी गंदी गाली गलौज कर  हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारा वहां पर उपस्थित  बेटा बसंत निषाद को भी हाथ मुक्का से मारपीट कर गला को दबा दिया तब  देवर सुरेश निषाद की पत्नी मनोरमा निषाद और उसकी मां कांती बाई दोनो आकर सुरेश निषाद को उसके घर लेकर चले गये कुछ देर बाद सुरेश निषाद का लड़का चित्रकांत निषाद एक डंडा लेकर आया और  दरवाजा को लात से मारा तब स्वयं  एवं   बेटा बसंत कुमार व  बहु संजिता निषाद एवं बेटी बसंती निषाद दरवाजा के पास आये तो चित्रकांत निषाद सभी को गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा और चित्रकांत निषाद के द्वारा स्वयं को एवं बहु संजीता निषाद व बेटी बसंती निषाद को हाथ मुक्का व डंडे से मारपीट किया और बेटा बसंत निषाद को हाथ मुक्का से मारपीट कर गला को दबा दिया था तथा सभी को जान सहित मार दूंगा बोल रहा था और मारपीट कर वहां से चला गया । सुरेश निषाद एवं चित्रकांत निषाद के द्वारा हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने से  बाये जांघ, दाहिने जांघ में एवं बहु संजीता निषाद को कमर एवं दाहिने कंधा व बेटी बसंती निषाद के दाहिने कोहनी में चोंट लगा है  । घटना को गांव के ललित साहू और मोहन साहू देखे सुने है पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!