रायपुर

JEE Mains में छत्तीसगढ़ की श्रेया ने बिना कोचिंग के टाॅप टेन में बनाई जगह

रायपुर (काकाखबरीलाल).जेईई मेन्स में छत्तीसगढ़ की श्रेया अग्रवाल ने टॉप टेन में जगह बनाई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से देर रात जारी परिणाम में श्रेया ने 99.96 पर्सेंटाइल हासिल किया है. वहीं श्रेया की आल इंडिया रैंकिंग 492 है.जेईई मेन्स में टॉप 10 में जगह बनाने वाली श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षक को देते हुए कहा कि आज के जमाने में सोशल मीडिया भी पढ़ाई का एक माध्यम बन गया है, लेकिन मैंने कभी उसका सहारा नहीं लिया. कुछ डाउट होते थे तो शिक्षकों से पूछा करती थी. ऐसा कभी कभार ही ऐसा होता था जब मैंने नेट का सहारा लिया हो.श्रेया ने बताया कि वह दिन भर में 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थी, और लगातार 2 सालों से प्रयासरत थी. अखिरकार उसे अपनी मेहनत और लगन का फल मिल ही गया. मुझे अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे कई छात्र हैं, जो काफी प्रयास करते हैं, उसके बाद उन्हें सफलता नहीं मिलती. ऐसे छात्रों से कहना चाहूंगी कि निरंतर प्रयास करते रहिए सफलता एक दिन जरूर मिलेगी.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!