तुमगांव:अज्ञात वाहन बाईक को मारी ठोकर मामला दर्ज

तुमगांव@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात पीकप चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है।दिलेश्वर निषाद ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 12 तुमगांव में रहता है, कक्षा 10वीं तक पढा है । कारपेन्टर का काम करता है । दिनांक 28.02.2025 को पिताजी महावीर निषाद मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रं0 CG05 C 8276 में बैठकर ग्राम अछोला के अरूण धीवर के साथ ग्राम समोदा गये थे, समोदा से वापस आते समय ग्राम अछोला महामाया मन्दिर के प्रवेश द्वार के सामने पहुंचे थे कि दोपहर करीबन 1.30 बजे सामने से आ रही अज्ञात सफेद बोलेरो पीकअप के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मो0सा0 के सामने को ठोकर मारकर एक्टसीडेंट कर दिया है सूचना पर मौका जाकर देखा पिताजी महावीर निषाद, अरूण धीवर जमीन पर गिरकर पडे थे तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हालत में पडी थी । घायलों को डायल 112 से उठाकर इलाज कराने साई नमन हास्पिटल तुमगांव में भर्ती किये हैं । पिताजी के दोनो पैर तथा मोटर सायकल चालक अरूण धीवर के दाहिने पैर के जांघ, दाहिने हांथ में चोंट लगा है । पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























