सरायपाली
सरायपाली :सट्टा पट्टी के साथ युवक गिरफ्तार

सरायपाली (काकाखबरीलाल). पुलिस को 29/11/2022 को मुखबिर सूचना मिला कि महलपारा चौक के पास में चुड़ामणी महापात्र नाम का व्यक्ति द्वारा आम रोड पर लोगो को रूपये पैसो का लालच देकर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लिखकर अवैध रूप से सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है सूचना पर पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंच कर आरोपी को रंगे हाथो पकडकर आरोपी चुड़ामणी महापात्र के कब्जे से एक कोरा कागज में विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लिखा एक नग सट्टा पट्टी व दांव में लगे नगदी रकम 2080 रू0, लिखने का एक डाट पेन मौके पर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने 4 (क)-LHY के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1




























