KAKA BREAKING : विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा को तगड़ा झटका… अमितशाह के आने के ठीक पहले सरायपाली के कई दिग्गज भाजपा नेताओं सहित हजारों कार्यकर्ता करेंगे आज कांग्रेस प्रवेश…?
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भंवरपुर के कई स्थानीय भाजपा पदाधिकारी भी करेंगे कांग्रेस प्रवेश...

विजय कुमार चौहान,सरायपाली@काकाखबरीलाल। अभी- अभी सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सरायपाली विधानसभा के भाजपा से नाराज भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के साथ हजारों भाजपा कार्यकर्ता आज कांग्रेस में प्रवेश लेने वाले हैं। आपको बता दें कि 02 सितंबर 2023 को अमित शाह का दौरा सरायपाली के एक गांव में होने वाला है उसके ठीक पहले भाजपा नेताओं का कांग्रेस प्रवेश को लेकर सुगबुगाहट भाजपा के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता हैं।
ज्ञात हो कि महज कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव है इसको लेकर सभी पार्टियां अपनी – अपनी कमर कश चुकी हैं वहीं भाजपा पार्टी छत्तीसगढ़ में अपने 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर चुकी है जिसमें सरला कोसरिया को सरायपाली विधानसभा का भाजपा प्रत्याशी घोषित कर अपना पक्ष स्पष्ट कर चुकी है। जिसको लेकर कुछ दिन पहले ही सरायपाली से गांडा समाज के एंव भाजपा के कई पदाधिकारियों ने भाजपा से अपना त्यागपत्र दे दिया था जिसमें पूर्व विधायक प्रत्याशी श्याम तांडी जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।
भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित हजारों कार्यकर्ता थामेंगे आज कांग्रेस का हाथ?
भाजपा के द्वारा गांडा समाज को टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने भाजपा से अपना मुंह मोड़ लिया है वहीं सूत्रों से खबर मिल रही है कि आज 01 सितम्बर को भाजपा के हजारों कार्यकर्ता अमित शाह के आने के ठीक पहले भाजपा पार्टी को छोड़ अपना त्यागपत्र देकर कांग्रेस प्रवेश करने वाले हैं। चुनाव के ठीक पहले भाजपा नेताओ का पार्टी छोड़ कांग्रेस पार्टी में प्रवेश लेना भाजपा के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सरायपाली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले भंवरपुर के कुछ स्थानीय भाजपा के दिग्गज पदाधिकारियों के द्वारा भी भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं जिससे स्थानीय सूबों में सुगबुगाहट का दौर चल रहा है। अब आने वाले दिनों में भाजपा को कितना नुकसान और कांग्रेस को इसका कितना ज्यादा फायदा होगा यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा।
क्या 40000 जनसंख्या का गणित भाजपा को पहुंचाएगा नुकसान?
गांडा समाज का सरायपाली विधानसभा में काफी वर्चस्व रहा है जिसमें गांडा समाज के लगभग 40000 ( चालीस हजार ) वोटों के साथ अपना एक अलग पहचान बनाई हुई है बता दें कि पूरे छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा हैं जिसने अनुसूचित जाति के केवल 10 सीट आरक्षित हैं जिसके 09 सीटों में अन्य समाज से विधायक बनता आया है। जिसके बाद अब एकमात्र सरायपाली विधानसभा ही है जिसमें गांडा समाज को अपने समाज का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है ऐसे में अगर एक राष्ट्रीय पार्टी के द्वारा एक गांडा समाज बहुल विधानसभा में उनको टिकट नहीं दिया गया जिससे समाज मे पार्टी को लेकर काफी रोष व्याप्त है सामाजिक लोगों ने कहा कि अब गांडा समाज को किये अवेहलना की भरपाई भाजपा को विधानसभा चुनाव में सरायपाली विधानसभा में करारी हार के साथ करना पड़ सकता है।
























