सरायपाली

सरायपाली:न्योता भोज का आयोजन किया गया

 सरायपाली (काकाखबरीलाल). विगत दिनों 6 जुलाई को  को शा. प्रा. शा. एवं उच्च. प्रा. शा. बाराडोली में वर्ल्ड कराटे संघ के सदस्य एवं छत्तीसगढ़ कराते संघ के मुखिया किकक्वांडो मार्शल आर्ट भोजराज साहू एवं टीम द्वारा कराते संघ के 28 वी वर्षगांठ के अवसर पर न्योता भोज के रूप में खीर पुड़ी का वितरण किया गया।
साथ ही कक्षा 1 ली से 8 वीं के विगत परीक्षा मे प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं अन्य सभी विद्यार्थियों को कलम वितरण कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर कराते संघ से देवनारायण बरिहा,जयंती साहू,गणेश तरिया,मुरलीधर,त्रिलोचन पटेल,अनिता बरिहा,खीरबाई राठिया,टीकूबाई राठिया,सीमा सिदार,हिमाद्री साव, लोमश कुमार,यशवंत जाल ,दुर्गाशंकर मांझी,बृजलाल साव,तोशराम चौधरी,गीतेश्वरी,रजनी सिदार,गणेश राठिया,रोहित बरिहा,हुकलाल एवं प्रमोद तथा शाला परिवार से जगदीश पटेल ,तरुण पटेल,गायत्री यादव,नीता सेठ, शुभम साहू,दीपक बरिहा ,खुशबू बेहरा,उपस्थित रहे। इसके पूर्व प्रवेशोत्सव के अवसर पर संजय डडसेना ने न्योता भोज प्रदान किया। न्योता भोज हेतु कराते संघ को नानदाऊ पटेल द्वारा शाला परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
उक्त जानकारी ऋषि साहू प्र.पा. उ.प्रा.शा. बाराडोली ने दिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!