इतने करोड़ लोगो को भाया रामायण,बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो

(काकाखबरीलाल डेस्क)।बार्क की 16वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है. इस बार भी रामायण का जलवा बरकरार है. रावण का वध होने के बाद उत्तर रामायण शुरू हुई. खास बात ये है कि उत्तर रामायण को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं महाभारत की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है.
रामायण टीआरपी में पहले नंबर पर है. ये राम-रावण युद्ध और राम के अयोध्या लौटने के दौरान की टीआरपी है. शो को 68687 इंप्रेशंस मिले हैं.
राम के अयोध्या लौटने के बाद उत्तर रामायण शुरू हुई थी. सीता के राम से अलग होने और लव-कुश के जन्म की कहानी लोगों को लुभा रही है.
रामायण और उत्तर रामायण के पहले दो स्थानों पर काबिज होने की वजह से महाभारत तीसरे नंबर पर खिसक गई है. उम्मीद है अगले हफ्ते शो की टीआरपी में उछाल देखने को मिले.
वहीं बात करें रामायण की तो इस शो ने देश ही नहीं विदेश में भी रिकॉर्ड बनाया है. रामायण ग्लोबली सबसे ज्यादा देखे जाना वाला एंटरटेनमेंट प्रोग्राम बन गया है, रामायण 60 करोड़ 70 लाख लोगो को भाया . ये बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड है,कल दिनाँक 2 मई को इसका आखिरी प्रसारण है।



























