सरायपाली: दुकान के सामने से बाईक हुआ पार मामला दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया है।सुमित श्रीवास ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 08 शास्त्री नगर मेन रोड बंसल शोरूम के सामने सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुन्द का निवासी है । यह कि बस स्टैण्ड में दुकान कृष्णा सेलुन का संचालन करता है, दिनांक 18/07/2025 को रात्रि 10:30 बजे दुकान बंद कर अपनी मोटर सायकल HERO HF DELUXE क्रमांक CG 06 GK 3313 को खड़ा कर लाक कर दोस्त दीपक पटेल को उसी के मोटर सायकल में उसके घर उड़ियापारा सरायपाली में छोड़ने गया था वहां से जब रात 11:00 बजे अपने दुकान के पास आया तो देखा तो मोटर सायकल HERO HF DELUXE क्रमांक CG 06 GK 3313 दुकान के सामने नही था जिसे आसपास देखा नही मिला । रात्रि 10:30 बजे से 11:00 बजे की बीच में मोटरसायकल HERO HF DELUXE काला लाल रंग की पंजीयन क्रमांक CG06 GK 3313 है एवं चेचिस नंबर MBLHAR238H9L12621 और इंजन नंबर HA11ENH9L12805 है । जिसको किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है । पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























