सरायपाली: बाईक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मारी ठोकर

सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में दिनेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम छिंदपाली थाना सरायपाली जिला महासमुन्द छ.ग. का निवासी है दिनांक 04/04/2024 को अपनी मोटर सायकल प्लेटिना क्र. सीजी 06 एफ 0204 से सरायपाली से छिंदपाली अपने घर जा रहा था कि सामने से मिलन साहू पिता मेघनाथ साहू ग्राम लांती अपनी मोटर सायकल हीरो क्र. सीजी 06 जी एस 3723 को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते सामने से मोटर सायकल में शाम 7:30 बजे बैतारी चौक में टकराकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे गंभीर चोंट आया ग्रामीणों द्वारा सरायपाली अस्पताल लिया गया । परिजन को पता चलने पर अस्पताल आये । डाक्टर द्वारा रिफर करने पर परिजन नारायणा अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया जहां करीब 15 दिन भर्ती रहा खर्चा ज्यादा आने से परिजन घर लाये । मिलन साहू इलाज का खर्च देने का बात किया घर व अस्पताल में इलाज कराते रहा अब ठीक हुआ । मिलन साहू इलाज का खर्चा देने से इंकार कर दिया पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























