आई.ई.एम.बी.एच.उ.मा. विद्यालय कुटेला का ग्राम सिरबोड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ शुभारंभ

सरायपाली (काकाखबरीलाल)। विकासखण्ड मुख्यालय से दूरस्थ दक्षिण में स्थित ग्राम सिरबोड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आई.ई.एम.बी.एच.उ.मा.विद्यालय कुटेला द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अथितियों द्वारा उद्बोधन में शिक्षा में सेवा को भी समाहित करने पर जोर दिया गया तथा इससे विद्याथियों में समर्पण की भावना तथा देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास होता है।

कार्यक्रम अधिकारी कन्हैयालाल दास द्वारा पूरे एक सप्ताह चलने वाला इस कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा बताया गया जिसमें गाँव की गलियों की , हैण्ड पम्प के आसपास की , स्कूलों की , सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, स्वच्छता रैली, नरवा गरवा घुरवा बारी के संरक्षण एवं महत्व, बौद्धिक चर्चा, नशा मुक्ति हेतु जनजागरण, मतदाता जागरूकता रैली आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाएँगे। इस अवसर पर उप सरपंच ललित सिदार,अभिमन्यु नैरोजी, भजनसिंह नायक,दिगाम्बर सिदार,गोपीनाथ बारिक,धरणीधर नायक, महेन्द्र नायक,श्रीमती सावित्री सिदार, श्रीमती पूर्णिमा मांझी, नूरजहाँ बेगम,नरेन्द्र प्रधान (कार्यक्रम प्रभारी),नरेन्द्र राणा (प्रचार्य प्रतिनिधि) विद्यालय परिवार से हीरालाल साहू, धर्मेन्द्रनाथ राणा, हेमंत चौधरी (प्रधान पाठक उ.प्रा.शा.प्रेतनडीह),विजय नायक (प्रधान पाठक प्रा.शा.कोलिहादेवरी) सहित बहुत संख्या में ग्रामीण तथा स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

























