सरायपाली: विद्यालयों में शिक्षा सप्ताह एवं कारगिल दिवस का आयोजन


सरायपाली (काकाखबरीलाल).शासन के निर्देशानुसार शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिदिन स्कूलों में विविध कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में आज शिक्षा सप्ताह के पंचम दिवस में शासकीय प्राथमिक शाला हर्राटार, शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत झाड़ू , दोना, पत्तल, कागज का ठोंगा ,गुलदस्ता बनाना सिखाया गया।
डिजिटल पहल के तहत बच्चों को मोबाइल एवं स्मार्ट टीवी का शैक्षणिक गतिविधि में उपयोग करना बताया गया। तत्पश्चात कारगिल विजय दिवस स्मृति में कारगिल में शहीद वीर जवानों को याद कर उन्हें सादर नमन किया गया। बच्चों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने कारगिल दिवस के बारे में जानकारी दी।इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला हर्राटार के नोडल शिक्षक रोशन भोई के द्वारा मोबाईल के माध्यम से आज के डिजिटलीकरण को बताया गया। भोई ने अपने वक्तव्य में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ हमें व्यावसायिक ज्ञान अर्जन करना भी अति आवश्यकता है। जिसमें आगे चलकर हम आत्मनिर्भर बन सकें इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ संकुल समन्यवक सुशील चौधरी, संकुल समन्वयक जयनारायण पटेल एवं ग्रामीण जन भी उपस्थित थे।
































