सरायपाली
सरायपाली:शराब के नशे में मारपीट

सरायपाली( काकाखबरीलाल). पुलिस को विजय चौहान ने बताया कि वह ग्राम लुकापारा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है जो दिनांक 10/07/2024 को गांव का लिंगराज पिता रतिलाल चौहान शराब पीकर आया और जबरन अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया है तथा उसकी पत्नी भूनेश्वरी चौहान ने भी हाथ मुक्का से मारपीट कर झुमा झपटी किया है। थाना सरायपाली में जबरन मारपीट करने की रिपोर्ट किया एवं दिनांक 11/07/2024 को घर के सामने आकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1


























