सरायपाली
बलौदा: हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट


बलौदा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में डोलामणी भोई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सलडीह में रहता है, कृषि कार्य करता है । दिनांक 15.06.2024 के शाम लगभग 05.00 बजे पुत्र जितेन्द्र भोई पैसे की लेन-देन को लेकर झगड़ा विवाद किया एवं गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारनें की धमकी देने लगा तो पत्नि बनिता भोई आकर बीच-बचाव करते हुये क्यों गाली दे रहा है बोली तो जितेन्द्र उग्र हो कर पत्नि बनिता को हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया, जिससे उसके चेहरा, सिर, पीठ एवं सीनें में चोट आया है, जिसे ईलाज के लिये शासकीय अस्पताल सरायपाली ले कर गये हैं। मारपीट को दोनो पुत्रियाँ सीमा भोई और सपना भोई देखे और छुड़ाये हैं। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1


























