पिथौरा: पैरा में लगी आग


पिथौरा (काकाखबरीलाल).वार्ड 11 में पशु पालक गणेश राम यादव
की बाड़ी में आग लग गई। आगजनी की
इस घटना में पशु पालक का पूरा पैरा (24
ट्रेक्टर) जलकर राख हो गया। प्राप्त
जानकारी के अनुसार रविवार को पैरावट
में लगी आग पर काबू पाने परिजनों ने पाने
डालने व आग से बचाने पैरा हटाने
मशक्कत कर प्रयास किया गया। परंतु, पूरा
पैरा आग की भेंट चढ़ गया। परिणाम
स्वरूप बाड़ी में रखा करीब 24 ट्रेक्टर पैरा
जलकर राख हो गया। वहीं, घटना की
सूचना 112 डायल को सूचना दी गई।
वहीं, इस ब्लॉक में फायर बिग्रेड वाहन की
सुविधा नहीं होने के कारण आगजनी
घटना में यहाँ के लोगों सहायता नहीं
मिलती। पशुपालक गणेश राम यादव ने बताया कि खरीफ फसल का पैरा वे किसानों से 1800 रुपये प्रति ट्रेक्टर के व हिसाब से 24 ट्रेक्टर पैरा मवेशिवों के चारा के लिए एकत्रित किया था। मवेशियों 4 के सहारे गणेश का 14 सदस्यीय परिवार जीवन-यापन करता है। इनके पास जीविका का कोई दूसरा साधन नहीं है। ने रबी फसल के कारण किसान अपने खेत ने का पैरा जला देते हैं। जिससे अब पैरा मिलना मुश्किल है। आर्थिक हानि व न दोबारा पैरा जुटाने को लेकर पशुपालक परिवार चिंता में है। यह गम्भीर चिंतन का विषय है कि आगजनी की स्थिति में । सहायता देने पिथौरा ब्लाक में दमकल सुविधा नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि पैरा की हानि से पशुपालक को आर्थिक क्षति हुई। अतः ग्रामीणों ने क्षेत्र में दमकल सुविधा की ने नितांत आवश्यकता बताई है।




























