महासमुंद

महासमुंद: धारदार चाकू से पीठ पर वार

महासमुंद (काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में अजय यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  वार्ड नं0 25 सुभाष नगर महासमुंद का निवासी है कक्षा 09 वीं तक पढाई किया है अभी ई रिक्शा चलाने का काम करता है कि दिनांक 05.06.2024 को महेश ध्रुव निवासी खुटेरी के निजी काम से अपनी ई रिक्शा लेकर ग्राम खुटेरी दोपहर लगभग 02 बजे पहुंचे थे कि शाम लगभग 07 बजे वापस महासमुंद आने के लिए अपने ई रिक्शा को चालू किया तो चालू नही होने से ग्राम खुटेरी में रात्रि विश्राम किया कि  दिनांक 06.06.2024 को ग्राम खुटेरी से अपने ई रिक्शा को महासमुंद लाकर बनवाने हेतु टोचन में लाने कोई ई रिक्शा लेने बस स्टेशन महासमुंद आकर टोचन लगाने ई रिक्शा चालक का पता तलाश कर रहा था उसी दौरान करीब प्रात: 10.30 बजे बिट्टू खान एवं मोहन दोनो निवासी नयापारा महासमुंद  पास आये और  जबरदस्ती गाली गुप्तार करने लगा जिसे गाली देने से मना किया तो दोनो मिलकर तू  मना करने वाले कौन होता है कहकर   अश्लील गाली गुप्तार करते जान से मारने की धमकी देकर बिट्टू खान हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तथा मोहन अपने पास रखे धारदार चाकू से  पीठ में मारपीट किया मारपीट करने से पीठ के नीचे बांये साईड चोट लगकर खून निकला है घटना को वहां पर उपस्थित शिवा मारकण्डे सुभाष नगर महासमुंद एवं दिनेश मसीह नयापारा महासमुंद देखे सुने एवं बीच बचाव किये एवं  जिला अस्पताल महासमुंद में उपचार हेतु लेकर गये जहां प्रारंभिक उपचार बाद मुझे मेकाहारा अस्पताल रायपुर रिफर किया गया है  पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!