बसना
ब्रेकिंग : शराब के जखीरे के केश में क्राइम ब्रांच के हवलदार की मिली भगत का अंदेशा.. हवलदार के खिलाफ जांच शुरू..

बसना,काकाखबरीलाल। मध्यप्रदेश ब्रांड शराब तस्करी मामले में सक्रिय जिला पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह जी द्वारा की गई कड़ी कार्यवाही,
बसना के पिरदा में पकड़े गए शराब के जखीरें के केस में आरोपियों से मिली भगत और संदिग्ध आचरण के कारण क्राइम ब्रांच के हवलदार श्रवण दास को निलंबित कर उसकी जांच शुरू कर दी गयी है। ज्ञात हो कि श्रवण दास वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का नाम लेकर सेटिंग करने की कोशिश में लगा हुआ था। उस पर कड़ी कार्यवाही होगी।
साथ ही बसना का एक प्रेस से जुड़ा व्यक्ति भी पुलिस टीम के राडार पर हैं। गौरतलब हो कि सक्रिय जिला कप्तान जी द्वारा कुछ माह पहले थाना प्रभारी खल्लारी वासुदेव परगनिहा को भी जुए के रेड में संदिग्ध आचरण के कारण हटाया गया था तथा प्राथमिक जांच के बाद सस्पेंड किया गया था।
AD#1



























