महासमुंद: ट्रेक्टर के ठोकर से बाईक सवार को लगी चोट


महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में भागवत प्रसाद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ताराशिव थाना व जिला बलौदाबाजार का रहने वाला है रायपुर भाठागांव में उर्मिला मेमोरियल हास्पिटल में ड्रेसर का काम करता है दिनांक 04.05.24 को बहन सालिनी साहू जो संजीवनी अस्पताल रायपुर के केंटीन में काम करती है को साथ लेकर खल्लारी मंदिर घुमाने के लिये अपने दोस्त जयप्रकाश वर्मा के मोटर सायकल CG 04 CX 3625 हिरो होण्डा स्लेलगण्डर प्रो को मांग कर गया था मंदिर घुमने दर्शन करने के बाद वापस मोटर सायकल से घर आ रहे थे कि महासमुंद खैरा मोड पास पहूंचा था कि उसी समय अचानक खैरा मोड तरफ से एक अज्ञात ट्रेक्टर का चालक अपने ट्रेक्टर को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पर्वूक चलाते हुये लाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल सहित जमीन पर गिर गया गिरने के बाद मुंह में चोंट लगने एवं बहन को सिर में चोंट लगने से बेहोश हो गये थे पता नहीं सरकारी अस्पताल में डायल 112 द्वारा भर्ती कराया गया था वहां से RLC हास्पिटल महासमुंद में उपचार कराने के बाद उर्मिला मेमोरियल हास्पिटल रायपुर में भर्ती किया गया था, जहां 2-3 दिन बाद होश आया, तब मालूम हुआ कि घटना के बाद ईलाज हेतु डायल 112 द्वारा जिला अस्पताल में लाया गया था तथा बहन सालिनी द्वारा बतायी तब घटना के बारे में पूरी तरह से मालूम हुआ बहन सालिनी को जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद RLC अस्पताल में उपचार कराये दौरान उन्हे होश आया था और घटना के बारे में जानकारी दी है ईलाज 04.05.24 से लेकर 25.05.24 तक उपचार चला है उसके बाद डिस्चार्ज किया गया अभी भी उपचार चल रहा है पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




























