बागबाहरा: ट्रक के ठोकर से लगी चोट


बागबाहरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में नीरजदास मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह निवासी- वार्ड नं.02, झलप चौक, बागबाहरा, थाना बागबाहरा, जिला- महासमुन्द (छ.ग.) का निवासी है दिनांक- 11.02.2024 को लगभग 11.00 बजे पिताजी श्री लच्छूदास मानिकपुरी, झलप चौक बागबाहरा में सड़क किनारे खड़े थे, उसी समय एक ट्रक क्रमांक CG 04 CV3955 का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पिताजी को टक्कर मार दिया, जिससे पिताजी गिर गये एवं ट्रक का एक साइड का अगला पहिया पिताजी के पैरों पर चढ़ गया, लोग दौड़कर गये तो लोगों को देखकर ट्रक ड्रायवर ट्रक लेकर भागने लगा, ट्रक का फोटो लोग खींच लिए एवं एक दो लोग पीछा भी किये । उक्त दुर्घटना उक्त ट्रक चालक को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से हुआ है, जिसे चौक में कई लोग देखे हैं, उसके बाद पिता जी को उठाकर सरकारी अस्पताल बागबाहरा ले गये, जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर कर दिये, तब पिताजी को रायपुर के वी. केयर अस्पताल रिंग रोड में भर्ती कराया । वहाँ पर पिताजी के पैरों को ऑपरेशन कर एक पैर को घुटने के थोड़ा नीचे से काटकर अलग किये हैं एवं पिताजी जो अभी वी.केयर अस्पताल रायपुर में गंभीर स्थिति में भर्ती हैं। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





















