पटेवा : सरपंच प्रतिनिधि के साथ लोहे के औजार से मारपीट

पटेवा. होरीलाल दीवान ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम तुरेंगा में रहता है प्राईवेट बिजली मिस्त्री का काम करता है तथा वर्तमान में ग्राम तुरेंगा का सरपंच प्रतिनिधि है । दिनांक 29 अगस्त के दोपहर 12-00 बजे के आस पास जम्हरपाठ पूजापाठ करने वह गया था और शाम करीबन 04-00 बजे वापस घर आ रहा था, जम्हरपाठ नाला के पास पहुंचा था कि उनके भईया भैय्याराम दीवान को कुछ आदमी गाली गलौच कर रहे थे, तब वह बीच बचाव करने लगा तो ग्राम उल्बा निवासी किशन दीवान उन्हें अश्लील गालीगलौज देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे उनके दाहिने आंख के पास चोट लगा है तथा हाथ में रखे लोहे के औजार से सिर में वार कर दिया जिससे उनके सिर फट गया और खून निकलने लगा । तब किशन दीवान द्वारा गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी दिये । घटना को उनके भाई भैय्याराम दीवान, तुकेश कुमार कन्नौजे, सोमनाथ दीवान उर्फ राकेश दीवान देखे सुने बीच बचाव किये है । पुलिस ने प्रार्थी कि शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























