सरायपाली: बैक द्वारा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


सरायपाली. शास हायर सेकेंडरी स्कूल मोहदा में विगत दिनों पंजाब नेशनल बैंक शाखा सरायपाली द्वारा प्राचार्य टी सी पटेल के मार्गदर्शन में बच्चों को भ्रष्टाचार के विषय में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर विजय कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि कैशियर मिनकेतन पटेल के द्वारा वर्तमान समय में हो रहे बैंको के नाम से धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी, फ्रॉड लोगों से बचने हेतु जागरूकता एवं उपाय की विस्तार पूर्वक
जानकारी दी गई। बैंक मैनेजर द्वारा किसी भी अजनबी के स्कैम कॉल को बैंक र डिटेल की जानकारी नहीं देने, ए टी एम पिन किसी को नहीं बताने, ओ टी पी अनजान व्यक्ति को नहीं बताने आदि ठगी से बचने के उपाय बताए गए । कार्यक्रम का संचालन मालिकराम पटेल ने किया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षकगण र चक्रधर डढसेना, के साहू, एम आर पटेल, बी एल यादव, एच आर चौधरी, बी के पटेल, वी पी गुप्ता, डी एल पटेल, आर यादव मैडम, वी डी टिकुलिया, जी आर चौहान, हरिहर चौधरी उपस्थित थे।

























