भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर नहीं निकलेगी शोभायात्रा समाज ने लिया निर्णय घरों में होगी पूजा अर्चना

–नंदकिशोर अग्रवाल
पिथौरा ( काकाखबरीलाल)। सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने बताया कि कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया इस वर्ष वैश्विक महामारी कारोंना संकट के कारण भगवान परशुराम की शोभायात्रा के स्थान पर पुरे प्रदेश में 26 अप्रैल को भगवान परशुराम व शस्त्र तथा शास्त्र पूजन तथा रात्रि दीपक जलाकर जन्मोत्सव मनाया जायेगा।
प्रदेश स्तर पर सर्व सम्मति से उक्त निर्णय लिया गया है
श्रीं मिश्रा ने बताया कि 26 अप्रैल को प्रातः 10 से 1 बजे तक भगवान परशुराम व शास्त्र शास्त्र पूजन आरती संपन्न होगा रात्रि 7 से 8.30 तक अपने अपने घरों में रंगोली बना कर 11 21 51 दीपक जलाकर पुरे विस्व की शान्ति के लिए प्राथना करेगे उक्त आयोजन को पूर्ण सावधानी के साथ सफल बनाने की अपील सर्व ब्राम्हण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने देश व प्रदेश के समस्त विप्रजनों से की है

























