बसना : छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, 27 मार्च को भंवरपुर में होगा सम्मान समारोह

बसना(काकाखबरीलाल)। महासमुन्द जिला अध्यक्ष बलराज नायडू के मार्गदर्शन मे बसना ब्लाक अध्यक्ष हेमंत वैष्णव उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल ढालम के नेतृत्व मे प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के मुख्य आतिथ्य और मुन्नीलाल अग्रवाल प्रदेश संघठन सचिव, एमएन जोशी प्रदेश सलाहकार महेश आचार्य, तिलिका साहू महासमुंद जिला प्रभार्री के विशिष्ट आतिथ्य मे जिला स्तरीय पत्रकार यूनियन का संघठनात्मक विकास और ताकत और एकजुटता विषय को लेकर महाबैठक रविवार को मंगल भवन बसना मे सम्पन्न हुआ.
सर्वप्रथम अतिथि अमित गौतम ने माता सरस्वती के तैल चित्र मे दीप प्रजवललित करते हुए जिले भर से जुटे संगठन के समस्त पत्रकार बंधुओ को आह्वान करते हुए बोले कि संघठन मे बिना पक्षपात राग द्वेष के एक दूसरे से परस्पर मिल जुलकर कंधे से कंधे मिलाते हुए रहें, संघठन मे अपार शक्ति होती है पत्रकार बंधुओ को समाचार एकत्र और कवरेज करने के दौरान विरोधियों, दबँगो द्वारा उनके मनसा पूरे होने से रोकने पर झूठे आरोप लगाकर पत्रकारो का दमन करने का कुचक्र रचते दीखते तब हमे संघठन के एकता का पता चलता है पत्रकार बंधु संघठन तले अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैँ.
आगामी 27 मार्च 2022 को बसना और सरायपाली पत्रकार यूनियन मे पहली बार पंचायतीराज क्षेत्र, धान संग्रहण क्षेत्र, राजस्व-कानूनी इत्यादि क्षेत्रो मे उतकृष्ट कार्यो मे अपनी प्रतिभा दिखाने वाले अभिव्यक्तियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा जिसमे जिले भर के पत्रकार बंधु गण मेजबान और प्रशासन आतिथि होंगे.
आज के बैठक मे गौरव चंद्राकर अध्यक्ष पिथौरा, संतराम कुर्रे जिल संघठन सचिव, आकाश अग्रवाल जिला महासचिव, जय कुमार सारथी अध्यक्ष, देशराज दास, इरफ़ान शेख, प्रीतम जोशी, रूपानद साव, रमेश श्रीवास्तव, अजय पटेल, नृप निधि पांडेय, ललित मुख़र्जी, अविनाश नायक, आर के दास, गोविंद शर्मा, अंजोर यादव, जाकिर कुरैशी, शुकदेव वैष्णव, बसंत साहू, ताराचंद पटेल, बंदन जांगड़े, सूरौती लकड़ा, अंजोर यादव, त्रिवेंद्र जगत, फगुलाल रात्रे, रवी जगदल्ला, शंकर लहरे, बद्री प्रसाद दुबे, चैत्रराम जांगड़े आदि पत्रकार बंधु शामिल रहे.





























