बसना
बसना : गाली गलौच करने से मना करने पर कुल्हाड़ी से हमला

बसना. आरक्षी केन्द्र में पवन सिंह सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लोहारपाली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी है दिनांक 1 नवंबर के रात्रि 8:30 बजे विश्राम सिदार की पत्नी जमुना बाई सिदार के द्वारा गली में गाली गलौज लोगों को कर रहे थे जिसे मना करने पर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए विश्राम सिदार के द्वारा हाथ में रखे कुल्हाड़ी से उनके दाहिने हाथ की पंजा मे मारपीट किया है एवं रतन सिंह को भी गाली गलौज किया है पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 323-IPC, 34-IPC, 294-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है. 
AD#1




























