दिनेश ने छोड़ा फेडरेशन,थामा सयुंक्त शिक्षाकर्मी संघ केदार जैन जी का दामन,मिला बालोद जिले का कमान

सहायक शिक्षक एल.बी.को मिला सयुंक्त शिक्षाकर्मी संघ में महत्वपूर्ण प्रभार
रायपुर।फेडरेशन के विगत एक वर्ष के गतिविधि और संघ में मचे पद की लड़ाई से नाखुश होकर फेडरेशन के पूर्व ब्लॉक संचालक दिनेश भुआर्य ने फेडरेशन को छोड़कर सयुंक्त शिक्षाकर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष आदरणीय केदार जैन जी पर विश्वास व्यक्त करते हुए सयुंक्त शिक्षाकर्मी संघ की सदस्यत ग्रहण किया,जिससे प्रभावित होकर आदरणीय केदार जैन जी और प्रबन्ध कार्यकारिणी ने श्री दिनेश कुमार भुआर्य को बालोद जिले का “जिलाध्यक्ष” नियुक्त किये हैं।

इस तरह सयुंक्त शिक्षाकर्मी संघ लगातार सहायक शिक्षकों को महत्वपूर्ण पद देकर उनके मांगों के समर्थन में मजबूती से खड़े होने का विश्वास दे रहा है…ज्ञात हो की इससे पहले भी महासमुंद में विजय धृतलहरे और बलौदाबाजार में महेंद्र साहू जी सहायक शिक्षकों को जिला का कमान सौंपा जा चूका है….सयुंक्त शिक्षाकर्मी संघ ने दिनेश कुमार भुआर्य को बधाई और शुभकामनाएं दी है…उक्ताशय की जानकारी संघ के प्रांतीय सचिव रूपानंद पटेल ने दी है।


























