रायपुर

छत्तीसगढ़ को फिर मिला 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

रामकुमार नायक,रायपुर(काकाखबरीलाल)।कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर है. प्रदेश में 7 और कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. सभी कोरबा जिले के कटघोरा से है. सातों संक्रमित तबलीगी जमात के जुड़े हुए हैं.

बता दें कि 8 अप्रैल रात को कटघोरा से 1 पॉजिटिव मरीज भर्ती किया गया था. इसके बाद 9 अप्रैल को कटघोरा से ही 7 और पॉजिटिव मरीज मिले थे. वहीं शनिवार को कटघोरा से ही 7 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. सातों पॉजिटिव को एम्स रायपुर लाया गया है.

अब एम्स रायपुर में कटघोरा के कुल 15 मरीज भर्ती है. वहीं इलाज के बाद स्वस्थ हुए 10 मरीज को मिलाकर राज्य में कुल 25 केस पाये गए.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!