देश-दुनिया

मुंबई में पानी का संकट- 31 मई से 1 जून के बीच होगी कटौती

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में लोगों को पानी की कौटती (Water Cut Off In Mumbai) का सामना करना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मई से 1 जून के बीच मुंबई में पानी (Water) की कटौती की जाएगी। इस दौरान बीएमसी (BMC) ने 24 घंटे पानी कटौती का ऐलान किया है। यानी मुंबई के ज्यादातर हिस्सों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इसलिए, लोगों से आग्रह किया गया है कि पानी का उपयोग जरूरत पड़ने पर ही करें। बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई में 31 मई को सुबह साढ़े आठ बजे से 24 घंटे पानी की कटौती की जाएगी। बताया जा रहा है कि मुख्य जल निकाय पर चल रहे रखरखाव और मरम्मत कार्य के कारण पानी की कटौती होगी। इस दौरान कांदिवली, बोरीवली, दहिसर और मलाड घनी आबादी वाले इलाके जलभराव से प्रभावित भी हो सकते हैं।

बीएमसी के इस फैसले से बोरीवली, कांदिवली, दहिसर और मलाड में मंगलवार 31 मई को सुबह 8.30 बजे से बुधवार 1 जून की सुबह 8.30 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी। 24 घंटे पानी कटौती से क्षेत्र के नागरिकों के प्रभावित होने की संभावना है। बीएमसी ने कहा कि 31 मई को पूरे दिन उत्तरी मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। बीएमसी ने क्षेत्र के लोगों से पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की भी अपील की है। बीएमसी ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों में नगर निगम की ओर से पानी के टैंकर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि एक जून से नियमित जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!