छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़ के इस अस्पताल जल्द नि:शुल्क किया जायेगा कोरोना की जांच

बलौदाबाजार (काकाखबरीलाल).कोविड-19 के खिलाफ चल रही जंग के बीच जल्द ही जिला हास्पिटल में कोविड 19टेस्ट प्रक्रिया शुरू होगी. इसके लिए अस्पताल में टेस्टिंग रूम तैयार किया गया है. सरकार की ओर से कोविड-19 जांच के लिए मशीन दी गई है. अब जिलेवासियों को कोविड-19 जांच के लिए रायपुर नहीं जाना पड़ेगा
.जिला अस्पताल पैथालॉजी विभाग के डॉ अशोक वर्मा ने बताया कि ब्लड टेस्ट जांच कर एप्रुवल के लिए भेजा गया गैय संचालनालय से रिपोर्ट आते ही लैब प्रारंभ हो जाएगा. स्टाफ़ का राज्य स्तरीय लैब से प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है. चिकित्सक की सलाह पर संभावित मरीज की जांच की जायेगी, और जांच पूर्णतः निशुल्क होगा. बलौदाबाजार सीएमएचओ डॉ. केआर सोनवानी ने बताया कि राज्य शासन द्वारा संदिग्ध मरीजों का सेंपल लेकर यहां जांच की जाएगी. पहले एम्स रायपुर में आरटीपीसीआर के जरिए जांच होती थी. अब उसी तकनीक में Truenet & Test Covid-19 मशीन के जरिए जांच की जाएगी. इसमें दो घंटे में रिजल्ट मिल जाएगा. इससे मरीजों की पहचान के साथ इलाज में सहायता मिलेगी. उन्होंने बताया कि एक दिन में 16 से 24 लोगों की जांच रिपोर्ट आ जाएगी.
बता दें कि जिला अस्पताल में लगाई जा रही मशीन कोविड जांच करने की नई तकनीक है, जिसमें संभावित मरीज के नाक से लिये गए स्वाब सैम्पल की जांच की जाती है. इसका परिणाम एक ही दिन में प्राप्त हो जाता है. इस लैब के लिए बीएसएल 2 स्तर का मानक जरूरी होता है. जिसे अब बलोदा बाजार जिला अस्पताल में स्थापित किया जा रहा है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!