सरायपाली:मेधावी छात्र परीक्षा का हुआ आयोजन


सरायपाली (काकाखबरीलाल). मां समलेश्वरी बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के तत्वावधान पर मेधावी छात्र परीक्षा हुई।
यह परीक्षा 14 मई 2024 को दो पाली में संपन्न हुई। प्रथम प्रश्न-पत्र 11 से 12.00 बजे तथा द्वितीय प्रश्न-पत्र दोपहर 2.00 बजे से 3.00 बजे तक संपन्न हुई । जिसमें कक्षा तृतीय से एकादश तक (बोर्ड परीक्षाओं को छोड़कर) कक्षा में प्रथम तीन स्थान तथा 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई। इसमें बसना, सरसीवा तथा सरायपाली नगरीय विद्यालय एवं उक्त तीनों विद्यालय के अंतर्गत संचालित हो रहे ग्रामीण विद्यालय में अध्यनरत कक्षा तृतीय से एकादश तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 134 भैया- बहन सम्मिलित हुए।
परीक्षा में सभी कक्षाओं के प्रश्न-पत्र एवं उत्तर-पत्रक अलग-अलग दिए गए। बैठक व्यवस्था 7 कमरों में की गई। प्रत्येक परीक्षार्थी को अपेक्षित अंतर में बैठाया गया था जहां उनके लिए विद्यालय की ओर से सारी व्यवस्थाएं दी गई । पीने के लिए स्वच्छ एवम ठंडा पेय जल की भी व्यवस्था की गई। परीक्षा के अंत में विद्यालय के प्राचार्य कामता प्रसाद साहू तथा प्रधानाचार्य रमेश प्रधान के निर्देशन पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। आचार्य त्रिलोचन कर ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा को संपन्न कराने में बसना एवं सरसीवा विद्यालय के प्राचार्य नंदू निर्मलकर तथा पंकज प्रधान विद्यालय के परीक्षा प्रभारी गोवर्धन प्रधान एवम अमृत मिश्रा सहित समस्त आचार्य दीदीयां एवं अन्य विद्यालय से आए आचार्यगणों का योगदान रहा।



























