सरायपाली: कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी डिग्रीलाल नंद का क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धुआंधार जनसंपर्क जारी, लोगों का मिल रहा अपार जनसमर्थन

सरायपाली (काकाखबरीलाल).सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी डिग्रीलाल नंद लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आम जनता के साथ जन संपर्क कर रही है।
इस कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चट्टीगिरोला, नवापाली, लमगांव, दमोदरहा, डुमरपाली, कोकड़ी और गिरसा पहुंचकर डोर टू डोर जन संपर्क किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ स्वागत किया।
इस संबध में कांग्रेस प्रत्याशी ने बताया कि आम जनता का अपार जन समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है। गांवों में कांग्रेस की सरकार ने जो काम किया है उससे लोगों का भरोसा बढ़ा है। हमारी पार्टी ने जो दोबारा कर्ज माफी और फ्री शिक्षा की घोषणा की है उससे लोगों में भारी उत्साह है और हम प्रचंड मतों से सरायपाली में जीत दर्ज कर रहे है।
जन संपर्क के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी विश्वजीत नायक, मंडी अध्यक्ष सीता पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष भरत मेश्राम, सभापति सुरेश भोई, एनएसयूआई के प्रवक्ता अरमान हुसैन, कांग्रेस नेता ज्वाला नाग, युवा नेता संदीप नायक, चौहान सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उदय चौहान समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




























