सरायपाली
सरायपाली: चिरायु टीम के द्वारा सिकलीन जांच परीक्षण शिविर

सरायपाली . शास हायर सेकंडरी स्कूल मोहदा में विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग चिरायु टीम के द्वारा सिकलीन जांच परीक्षण शिविर लगाया गया। संस्था के प्राचार्य टी सी पटेल के मार्गदशन में शिविर संपन्न हुआ, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम से डॉ. अनुपा दास, डॉ. उमेश डड़सेना एवं अन्य चिकित्सक दल के द्वारा कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के प्रत्येक विद्यार्थियों का सिकलिन जांच किया गया। पूरे विद्यालय से कुल 13 विद्यार्थियों का सिकलिन पॉजिटिव पाया गया, जिनका ब्लड सैंपल जांच हेतु लिया गया है।
AD#1
























