अटल जी की अस्थि सांकरा जोंक नदी में सम्मान विसर्जित की गई

नन्दकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल पिथौरा:-भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा महासमुंद शहर से निकाल कर खल्लारी, बागबाहरा, झलप, पिथौरा पहुँची जहां पूर्वसे एकत्रित भा.ज.पा. के कार्यकर्ता एवम पिथौरा के नागरिक अस्थि कलश का इंतजार कर रहे थे।कलश यात्रा पिथौरा पहुंचते ही कार्यकर्ता एवम नागरिकों ने अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने नेता अटल बिहारी बसजपेयी अमर रहे के नारे लगा रहे थे।पश्चात अस्थि कलश यात्रा सांकरा जोक पहुँची।जहां नदी में हजारो कार्यकर्ता की उपस्थित में विसर्जित की गई.
इससे पहले अटल जी अस्थि को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली में सौपां था. जो कि बुधवार को रायपुर पहुँच गया जहाँ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित प्रदेश के हजारों लोग इस अस्थि कलश यात्रा में शामिल हुए.
वहां श्रद्धांजलि के बाद छत्तीसगढ़ के पूरे 27 जिलों के लिए कलश रवाना किया गया और आज महासमुंद से अस्थि कलश विसर्जन यात्रा निकालकर सांकरा जोक नदी में विसर्जित किया गया.






























अस्थि को जोक नदी के बदले राजिम के त्रिवेणी संगम में विसर्जित किया जाना चाहिए था।