पिथौरा : मेरा क्या उखाड लेगा कहकर गाली गलौच


पिथौरा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में हरिशंकर सोना ने पुलिस को बताया कि वह आदेशिका वाहक व्यवहार न्यायालय पिथौरा में पदस्थ हैं दिनांक 18.08.23 को द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश महासमुन्द अनिल कुमार पाण्डेय न्यायालय द्वारा जारी कुर्की वारंट को लेकर वह एवं चोला मण्डलम स्टाफ के साथ राजकुमार पटेल एवं सुशील पटेल के साथ पंचानंद सांड पिता लखपति सांड निवासी ग्राम गोपालपुर मोहल्ला नंबर 10 में गये थे वारंट मय फेहरिस्त के अनुसार पंचानंद को डिक्री की राशि मांगा तो उन्होने गंदी गंदी गाली गलौच कर तेरी औकात क्या है मेरा तू क्या कर लेगा तेरा न्यायालय मेरा क्या उखाड लेगा कहकर जान से मारने की धमकी देने लगा एवं गाली गलौच से मना करने पर मारपीट करने के लिये उतारू हो गया । पुलिस ने 188-IPC, 189-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506(ii)-IPC, 511-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























