महांसमुद : सामान खराब रहता है कहते हुए मारपीट


महांसमुद( काकाखबरीलाल) . आरक्षी केद्र में घनश्याम तारक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कोमा थाना राजीम जिला गरियाबंद का निवासी हैं, कक्षा 12वी तक पढाई किया हैं। गीताजंली कृषि सेवा केन्द्र ग्राम चिंगरौद में काम करता हैं। कि दिनांक 18.08.23 को दुकान में अकेला बैठा था दुकान के मालिक जितेन्द्र कुमार जलक्षत्री फील्ड कार्य से बाहर गये हुये थे दोपहर करीब 03.30 बजे राजू सोनी जो बम्हनी का है , आया और मुझे जल्दी से सामान दो कहने लगा, तब बोला कि दे रहा हूं भाई पहले से जो है उन्हे सामान देने दो इतने में राजू सोनी आवेश में आकर अश्लील गाली गलौच करते हुये तेरा सामान खराब रहता है, तेरा दुकान बंद करा दुंगा कहकर जान से मारने की धमकी देते हुये कालर को पकड कर मारपीट किया। दुकान मे रखे कम्यूोनटर मानीटर को उठाकर पटक दिया जिससे मानीटर टुट गया। दुकान में ही रखे प्लास्टिक बाल्टी को उठाकर चेहरे ,सिर मे मारपीट किया। मारपीट से सिर, होठ, कान में चोट लगा है। घटना को दुकान के बाजू इलेक्ट्रानीक दुकान वाले ऋषिकेष ध्रुव व दुकान में आये ग्राहक केजऊ राम साहू देखे सुने है व बीच बचाव किए हैं पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 427-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






















