बसना : ब्रॉउन शुगर एवं प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

महासमुंद जिले के बसना खुर्सीपार निवासी महेन्द्र पटेल नामक युवक से पुलिस ने ब्रॉउन शुगर एवं प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार से महासमुंद की ओर से ब्रॉउन शुगर एवं प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लेकर रायपुर आ रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारकोटिक्स सेल एवं सायबर सेल की टीम के सदस्यों द्वारा उक्त वाहन को पकडऩे तैैनात हुई। इसी दौरान टीम के सदस्यों ने उक्त वाहन को आता देख रोकने की कोशिश की। लेकिन वाहन चालक ने कार की गति तेज करते हुए भागने की कोशिश की। टीम ने उसका पीछा कर घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम महेन्द्र पटेल निवासी खुर्सीपार बसना जिला महासमुंद बताया। तलाशी लेने पर वाहन में ब्रॉउन शुगर एवं नाइट्रोसन.10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा मिला। आरोपी महेन्द्र पटेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ब्रॉउन शुगरए 5000 नग नाइट्रोसन.10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, नगदी 10 हजार रुपए एवं तस्करी में प्रयुक्त आई 10 कार कुल कीमत लगभग 11 लाख, 50 हजार रुपए बरामद कर अरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की गई।





























