महासमुंद

जिले में रैम्प योजना अंतर्गत उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न…

काकाखबरीलाल@महासमुंद। लाईवलीहुड कॉलेज बिरकोनी, महासमुंद में आज रैम्प योजना के तहत जिला स्तरीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक दिनेश कंवर तथा लाइवलीहुड कॉलेज से शामूल बर्मन, चंद्रकांत वर्मा, सुश्री प्रभा चक्रधारी और ओंकार तारक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन पॉजीटिव मंत्र कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिला व्यापार उद्योग केंद्र महासमुंद व महाप्रबंधक मोहनलाल साहू के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन निराला एमबीए, नरेंद्र चंद्राकर जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं टीम द्वारा किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं एवं इच्छुक एमएसएमई उद्यमियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने दोना-पत्तल निर्माण, टाइल्स निर्माण, तथा स्थानीय संसाधनों पर आधारित अन्य व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। कई युवाओं ने एमएसएमई पंजीयन, सरकारी योजनाओं, लोन प्रक्रिया और अपने नए व्यवसाय के लिए प्रस्ताव तैयार करने में रुचि जताई।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!