
कोरिया(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने में अब डेढ़ साल ही बाकी रह गए हैं, लेकिन राजनीतिक दलों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। जहां एक ओर सियासी गलियारों में पारा चरम पर है तो वहीं दूसरी ओर कई कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के मनरेगा के 338 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी दो सूत्रीय मांगों में नियमितिकरण प्रमुख है। बता दें कि मनरेगा कार्य लॉकडाउन के दौर में ग्रामीणों को रोजगार देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संभालने में कारगर साबित हुए था। ऐसे में जब मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं तो मनरेगा योजना का क्रियान्यवन प्रभावित हो सकता है।बता दें कि प्रदेश की राजधानी रायपुर में बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। संविदा कर्मचारी पिछले तीन सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोले हुए हैं।

























