बागबाहरा

बागबाहरा: गाड़ी धीरे चलाने कहने पर पिटाई

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत गाड़ी धीरे चलाने को कहने पर   गाली गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है।लक्ष्मीकांत सेन ने पुलिस को बताया कि वह   साकिन पुराना थाना पारा वार्ड नं. 05 जैन मंदिर के पीछे थाना बागबागरा, जिला – महासमुन्द (छ.ग.) का निवासी है जो कि दिनांक 14/03/2025 के रात्रि 9:30 को होलिका दहन के पास खडे थे, बहुत ज्यादा स्पीड में संदीप और राजा बोकड़े नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे जो कि मेरे द्वारा धीरे चलाओ बोलने पर गाड़ी रोकर  गाली गलौच किये और संदीप बोकड़े अपने भाई आदि बोकडे को बुलाकर लाये  गाली गलौच किये और उसके साले, व सभी लोग के साथ बेल्ट, चप्पल, लात घुसो, डंड़े से मारे जिससे गाल हाथ, पैर कंधा में बहुत चोटे आई छुड़ाने के लिए  बच्चे लोग भी आये उन लोग को भी मारपीट किये। जिसका रिपोर्ट हेतु बागबाहरा गया और  मुलाईजा हुआ। दो-तीन दिन तक थाना जाने और रिपोर्ट के बारे में पुछने पर नहीं बताये है तथा अभी तक अपराधियों के विरूद्ध कार्यावाही नहीं हुई और अपराधि लोग घर के सामने घुमते रहते है जो कि मन मे डर है कि कही कुछ घटना ना कर दे।   पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!