महासुमंद

तुम लोग कौन होते हो मना करने वाले कहकर डंडे से पिटाई

महासमुंद( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में होमन लाल सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खुटेरी थाना खल्लारी जिला महासमुन्द का निवासी है कक्षा 12वी तक पढा है ,रोजी मजदुरी का काम करता है । कि दिनांक 10.04.23 को वह और दोस्त मिथुन चक्रधारी उर्फ भोज राम चक्रधारी के साथ महासमुन्द काम से आये थे, दोपहर करीब 03.30 बजे वे और मेरा दोस्त मिथुन चक्रधारी उर्फ भोज राम चक्रधारी सितली शराब भट्टी में शराब लेने गये थे, शराब लेकर वापस आ रहे थे तो शराब भट्टी के सामने में दो व्यक्ति जिसमे से एक का नाम कैलाश स्वीपर दुसरे का नाम नहीं जानता है वाद विवाद हो रहे थे जिन्हे वे मना किया तो वे दोनो व्यक्ति तुम लोग कौन होते हो मना करने वाले कहकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट किये, जिससे दाहिने आंख के उपर, दाहिने हाथ, पैर मे चोट लगकर दर्द हो रहा है, व दोस्त मिथुन चक्रधारी उर्फ भोज राम चक्रधारी के सिर, गर्दन, हाथ व पैर में चोट लगी है। घटना के संबंध में रिंकु चन्द्राकर खैरा का व मनीष चक्रधारी आमाकोनी फोन कर बताया तो वे लोग भी घटना स्थल मे आये देखे सुने है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!